वीडियो: इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुई साऊथ की यह बोल्ड एक्ट्रेस
Update: Friday, December 28, 2018 @ 9:39 AM
नई दिल्ली। नया साल आने को है ऐसे में गूगल ने साल 2018 में हुई सबसे ज्यादा सर्च की जानकारी की एक लिस्ट जारी की है। इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च साउथ की बोल्ड एक्ट्रेस
प्रिया प्रकाश वॉरियर को किया गया है।
पर्सनैलिटी की कैटेगरी में सबसे ज्यादा प्रिया प्रकाश वॉरियर को सर्च किया गया है, आपको याद होगा 19 साल की प्रिया प्रकाश सिर्फ एक ही रात में इंटरनेट की दुनिया में छा गई थीं।
प्रिया प्रकाश ने अपनी फिल्म ‘ओरू अडार लव’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद से लोगों ने प्रिया को गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया था। प्रिया प्रकाश ने अपनी फिल्म के वीडियो क्लिप में आंख मारते हुए अपनी अदाओं से लोगों को घायल कर दिया था। उनकी इस वीडियो के आने के बाद गूगल को सिर्फ उन्हीं को ही सर्च किया जा रहा था। आपको बता दें कि प्रिय प्रकाश के इंस्टाग्राम पर अभी 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। प्रिया प्रकाश को ‘नैशनल क्रश’ भी कहा जाता है।