- Advertisement -
मुंबई। भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम दुनिया भर के सबसे बड़े रईसों में शुमार है। जब भी मुकेश की संपत्ति का जिक्र होता है तब उनके घर एंटीलिया का नाम जरूर लिया जाता है। दरअसल अंबानी क यह घर है ही ऐसा। इस घर का नाम दुनिया के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में शामिल है। लेकिन अब मुंबई में रहने वाला एक बिजनेसमैन बिलकुल वैसा ही घर बनवा रहा है।
ताजा खबर के मुताबिक रेमण्ड ग्रुप के मालिक गौतम सिंघानिया का घर जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि गौतम अपने इस घर को अंबानी के घर एंटीलिया जैसा दिखने वाला तो बना सकते हैं लेकिन इस घर का इंटीरियर शायद ही ऐसा बनवा सकें क्योंकि अंबानी ने अपने घर में काफी ज्यादा पैसा खर्च किया है। मुकेश अंबानी का घर 200 करोड़ डॉलर यानी करीब 11 हजार करोड़ रुपए की लागत से बना है। ये घर इतना बड़ा है कि इसके अंदर 600 लोग काम करते हैं। ये घर कुल 4,00,000 स्क्वायर फीट में बना है। खास बात ये है कि घर के हर कमरे का इंटीरियर दूसरे से अलग दिखता है।
- Advertisement -