- Advertisement -
चेहरे पर डार्क सर्कल और दाग-धब्बे हर लड़की के लिए बड़ी परेशानी की बात होती है। हर कोई चाहता है कि उसकी चेहरे पर किसी तरह का दाग न हो और फ्रेशनेस हमेशा बरकरार रहे। इसके कई कारण हो सकते हैं जिनमें शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना, नींद न आना, मानसिक तनाव या फिर बहुत ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करना आदि शामिल हैं। आंखों के नीचे काले घेरे हो जाने के कारण व्यक्ति थका हुआ और उम्रदराज नजर आता है और उसकी खूबसूरती कहीं छिप सी जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप इनसे छुटकारा पाने के तरीके जान लें।
जिन लोगों के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, उनकी आंखों के नीचे ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं। डार्क सर्कल के लिए लोग क्या-क्या उपाय नहीं करते लेकिन हम आपको एक घरेलु और आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप इन दाग-धब्बों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए हमें चाहिए आलू औऱ बादाम का पेस्ट। आलू और बादाम का पेस्ट चेहरे के दाग-धब्बे और डार्क सर्कल दूर करने में बेहद कारगर है।
बादाम को भिगोकर पेस्ट बना लें और उसमें आधा चम्मच आलू का रस मिलाएं। इसमें थोड़ा चंदन पाउडर भी डाल सकते हैं। इस पेस्ट को डार्क सर्कल पर लगाकर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद आंखों को ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिन ऐसा करने से आपको फर्क नजर आने लगेगा। अगर आप अपनी आंखों को अच्छी तरह धोते हैं तो इससे उनकी सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। इससे आंखें ताजा महसूस करती हैं। उनकी थकान और रूखापन दूर होता है साथ ही, आंखों के आसपास की छोटी मांसपेशियों की मसाज करने से भी आंखों को आराम मिलता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए सब्सक्राइब करें हिमाचल अभी अभी न्यूज अलर्ट
- Advertisement -