-
Advertisement
Video: Shark को पंजे में दबोचकर उड़ा ‘विशालकाय’ पक्षी, हर कोई देखकर हुआ हैरान
Last Updated on July 4, 2020 by saroj patrwal
नई दिल्ली। क्या आपने कभी किसी शार्क (Shark) को आसमान में उड़ते देखा है। लाजिम है कि समुद्र में रहने वाली इस मछ्ली का उड़ने से कोई लेना देना नहीं है, ऐसे में किसी ने भी तरह का कोई भी करतब नहीं देखा होगा। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय पक्षी शार्क मछली को अपने पंजे में दबोचकर उड़ता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। ये वीडियो यूएसए (USA) के मायर्टल बीच (Myrtle Beach) का है। असामान्य दृश्य को दक्षिण कैरोलिना में फेसबुक उपयोगकर्ता केली बर्बेज द्वारा कैप्चर किया गया था। बर्बेज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ईगल? कोंडोर? मायर्टल बीच में एक शार्क को पकड़ा।’
यह भी पढ़ें: हद है! 10 फीट के मगरमच्छ को मारकर खा गए लोग; ग्रामीणों में बांट दिए टुकड़े
Anyone know what type of bird this is and is it holding a shark? #myrtlebeach 📽 Kelly Burbage pic.twitter.com/gc59xihiM7
— Tracking Sharks (@trackingsharks) June 30, 2020
ट्विटर पर भी इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसके अब तक 15 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। 25 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में साफ दिख रहा है कि समुद्र के किनारे एक विशालकाय चील जैसा पक्षी कहीं से उड़कर आता है और वह समुद्र में से शार्क मछली को अपने पंजों में दबोचकर उड़ जाता है। समुद्र के बीच में नहा रहे लोगों ऊपर से उड़ता हुआ यह पक्षी दूर निकल जाता है और लोग इसे देखते रह जाते हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि शार्क जैसी मछली को यह पक्षी कैसे लेकर उड़ गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो देखकर हजार से ज्यादा लोग ट्विटर पर रिएक्शन्स दे चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘प्रकृति सच में क्रेजी है।’ वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा कि आम सहमति से ऐसा लगता है कि यह एक ओस्प्रे है – एक बड़ा रैप्टर जो मछली को मछली को खाता है।