- Advertisement -
नई दिल्ली। दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो जन्म से ही विकलांग (Disabled) हैं। लेकिन सभी में कुछ न कुछ खूबियां होती हैं। इसीलिए उन्हें दिव्यांग कहते हैं। ऐसी ही एक लड़की, जिसके जन्म से ही पैर नहीं है, न केवल बेहतरीन तैराक (Swimmer) है, बल्कि मॉडलिंग कर रोजाना 1000 डॉलर से भी ज्यादा कमाती है। इस लड़की पैर न होने पर उसके मां-बाप ने मंदिर में अनाथ छोड़ दिया था।
थाईलैंड (Thailand) के पोर्टलैंड में रहने वाली इस 23 साल की लड़की का नाम सेसेर है। इस लड़की को बचपन से ही विकलांगता का अभिशाप प्राप्त हुआ था, किन्तु इन्होंने हार नहीं मानी और इस अभिशाप को दरकिनार कर उसे अपनी ताकत बना लिया। बता दें कि ये लड़की बिना पैरों के पानी में काफी अच्छे से तैर सकती है। इसके साथ ही ये अपने कार्य खुद कर लेती है।
ये लड़की थाइलैंड में पैदा हुई थी एवं उनके माता-पिता बिना पैरों के होने के कारण उनको एक मंदिर में छोड़ गए थे। इसके बाद इन्होंने अपनी एक भिन्न पहचान बनाई और किसी के समक्ष हाथ फैलाने की बजाए इन्होंने अपनी विशेष मेहनत एवं लगन के बलबूते पर एक अलग मुकाम प्राप्त किया। बता दें कि लड़की रोजाना मॉडलिंग (Modelling) की मदद से एक हजार से भी ज्यादा डॉलर की कमाई करती है। विश्वभर में ये लड़की सभी के लिए एक प्रेरणा बनी हुई है।
- Advertisement -