- Advertisement -
नाहन।उपमंडल संगड़ाह ब्लॉक की भवाई पंचायत के केंथू गांव की बेटी सरगम चौहान ने चंडीगढ़ में आयोजित अंडर 17वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर जिला सिरमौर सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। संतोष चौहान और देवराज चौहान के घर में जन्मी सरगम चौहान पंचकूला के सेंट सोल्डर डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ती है और चंडीगढ़ से उसने प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल हासिल किया।
सरगम चौहान अब 3 दिसंबर से कर्नाटक में शुरू होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी।अगर सिरमौर की बेटी सरगम कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीत जाती है तो वह सीधा टोक्यो में होने वाले अगले ओलंपिक में भारत की टीम का हिस्सा बनेगी। सरगम चौहान ओनेक्स अकादमी चंडीगढ़ से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही है।
पिता देवराज ने बताया कि चंडीगढ़ में अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में सरगम 3 गोल्ड मेडल व 2 सिल्वर मेडल जीत चुकी है। सरगम अभी सिर्फ 15 वर्ष है और वह अंडर 17 वर्ग में ताइक्वांडो टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।सरगम का सपना है कि वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करे और अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। सरगम इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
- Advertisement -