-
Advertisement
पुराने से पुराना जलन का निशान मिटा देगा ये घरेलू नुस्खा, आज ही आजमाएं
Last Updated on June 22, 2020 by
नई दिल्ली। हर इंसान चाहता है कि उसकी स्किन बेदाग़ (Spotless Skin) हो, लेकिन कभी-कभी स्किन पर कुछ ऐसे जिद्दी निशान होतें हैं जो जाने का नाम ही नहीं लेते, सबसे जिद्दी होते हैं तेल से जलने के निशान जो लाख कोशिशों के बाद भी नहीं जाते हैं। अगर आप भी इन पुराने जलने के निशानों के लिए हर तरह का ईलाज कर के तक चुकी हैं तो यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे (home made remedies) बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बेदाग़ चेहरा पा सकती हैं।
टमाटर और नींबू : टमाटर और नींबू में विटामिन सी भरपूर होता है। विटामिन सी दाग-धब्बों को हल्का करने में मददगार होता है। टमाटर और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर इसे जली स्किन पर कुछ देर तक लगाएं. कुछ देर बाद धो लें। ऐसा कम से कम दो सप्ताह तक करें।निशान हल्के होने लगेंगे। मगर इन उपायों को अपनाते समय यह याद रखें कि ताजा घाव पर इनको न लगाएं।
नारियल तेल : नारियल के तेल को जले छालों पर लगाने का रिवाज पुराने जमाने से चला आ रहा है। यह तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।जले दागों पर इसके लगातार इस्तेमाल से धब्बे हल्के पड़ने लगते हैं।
शहद और हल्दी : शहद और हल्दीजलने के निशान को दूर करने में मददगार होते हैं। इसके लिए शहद और हल्दी का लेप तैयार करके इसे जली स्किन पर लगाएं। इसे कई सप्ताह तक जारी रखें। जलने के निशान हल्के होने लगेंगे।
अंडे का पीला भाग: अंडे का पीला भाग हल्का सा भून कर शहद में मिला कर दाग वाली जगह पर लगाएं। इसको कुछ समय लगा रहने दें। बाद में सादे पानी से इसे धो डालें। यह तरीका कम से कम चार सप्ताह तक अपनाएं।फर्क आपको नजर आएगा।
गाजर : गाजर में विटामिन ए के अलावा कई अन्य तत्व मौजूद होते हैं। अगर निशान वाली स्किन पर गाजर का रस रोज लगाया जाए तो इससे भी दाग हल्के पड़ने लगते हैं। इसके अलावा बादाम का तेल भी जली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके रोज इस्तेमाल से दाग हल्के होने लगेंगे।
प्याज का रस : प्याज का रस भी जली स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके रस को जलने वाले निशान पर कुछ समय तक लगाने से दाग हल्के पड़ने लगते हैं।