- Advertisement -
नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 12 में अब तक घर के अंदर रह रहीं जोड़ियां काफी धमाल मचा रही हैं लेकिन घर में अब एक बोल्ड हस्ती की एंट्री होने वाली है। यह हैं स्कारलेट रोज जो कि अपने बेस्ट फ्रेंड रयान पीटरसन के साथ घर में आने वाली हैं और उनकी एंट्री के साथ ही माहौल भी गर्माने वाला है।
हॉट एंड सेक्सी मॉडल स्कारलेट को बिग बॉस के बारहवें सीजन के लिए कई बार अप्रोच किया जा चुका था। MTV स्पिलट्सविला का सीजन 7 जीत चुकीं मॉडल स्कारलेट रोज ने घर में एंट्री के लिए अपना सामान भी पैक कर लिया है और वह लोनावला के बिग बॉस हाउस के लिए रवाना हो चुकी हैं। स्कारलेट का नाम सुन कर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।
अब देखना यह होगा कि घर में एंट्री लेने के बाद वह कैसा परफॉर्म करती हैं। स्कारलेट बेहद बोल्ड और हॉट हैं और उनकी एंट्री से घर में मौजूद लड़कियों और लड़कों के होश जरूर उड़ने वाले हैं।
- Advertisement -