इस भारतीय ने लावारिस जगह खोज बनाया अपना नया देश
Update: Wednesday, November 15, 2017 @ 2:23 PM
नई दिल्ली। एक भारतीय युवक ने एक लावारिस जगह खोजकर उसे अपना नया देश बना दिया है। और तो और उसने अपने पापा को वहां का राष्ट्रपति तो खुद को राजा घोषित कर दिया।
- पापा को बनाया राष्ट्रपति तो खुद बना राजा
बेशक आपको सुनने में यह बात अटपटी लगी पर यह सच है। दरअसल इंदौर के रहने वाले सुयश दीक्षित ने सूडान और मिस्र के बीच 800 वर्ग मील के लावारिस क्षेत्र को खोजा है। इस क्षेत्र पर अपना झंडा लगाकर उन्हों इसे ‘किंगडम ऑफ दीक्षित’ घोषित किया है। सुयश ने इस जगह को लेकर यूएन से मांग की है कि उन्हें इस जगह का मालिकाना हक दिया जाए।
पौधे का बीज लगाकर जमीन पर किया दावा
बता दें कि सुयश ने सूडान और मिस्र के बीच ऐसी जगह खोजी है, जहां दोनों में से किसी देश का हक नहीं है।
जब वह उस जगह पहुंचे तो वहां अपना झंडा लगा दिया। दीक्षित ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि किंगडम ऑफ दीक्षित की राजधानी सुयशपुर होगी। इस देश के प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति और मिलिट्री हेड उनके पिता होंगे। खुद को राजा बनाया है। सुयश ने लिखा है कि यहां आकर उन्होंने पौधा लगाने के लिए बीज बोया और उसे पानी दिया। यहां पौधे का बीज लगाकर अब वह यह दावा करते हैं कि यह सारी जगह उनकी है। उन्होंने इस देश की वेबसाइट तक भी
https://kingdomofdixit.gov.best बना डाली।