- Advertisement -
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने न्यू इंडिया (New India) की भी बात कही। उन्होंने कहा कि ये वो भारत है जहां किसी के सरनेम (Surname) से फर्क नहीं पड़ता। युवा अपनी क्षमता पर नाम बना रहे हैं। उन्होंने कहा -नए भारत में हमें कई युवाओं (Youth) की साहस के बारे में सुनने को मिल रहा है। ये वो भारत है जहां किसी युवा का परिवार प्रतिषिठ्त या बड़े बैंक बैलेंस वाला नहीं है। उनके पास समर्पण और आकांक्षा है। वे अपनी आकांक्षा को उत्कृष्टता में बदलकर भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। यह नए भारत की विचारधारा है।’
उन्होंने कहा, ‘नया भारत कुछ लोगों की नहीं बल्कि हर नागरिक की आवाज है। यह वह भारत है जहां भ्रष्टाचार एक विकल्प नहीं है चाहे कोई भी शख्स क्यों न हो। योग्यता ही आदर्श है।’ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान पीएम ने कहा- ‘आप ऐसे बदलाव देख रहे हैं जो पहले असंभव लगते थे। हरियाणा जैसे राज्य में यह सोचा तक नहीं जाता था कि सरकारी नौकरियां इतनी पारदर्शी तरीके से होंगी। लेकिन अब लोग पारदर्शी नौकरियों के बारे में बात कर रहे हैं। अब लोगों को रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा का इस्तेमाल करते देखना आम बात है। क्या आपने कभी सोचा था कि यह हकीकत बनेगा। सिस्टम वही है। लोग भी वही हैं। बड़े पैमाने पर जमीन पर परिवर्तन हुए हैं।’
- Advertisement -