- Advertisement -
नई दिल्ली। पिंपल (Pimple) एक ऐसी परेशानी है जिससे हर कोई बचना चाहता है। पिंपल्स भी कई तरह की होती हैं इनमें से सबसे जिद्दी होती हैं सफेद पिंपल्स जो आसानी से जाने का नाम नहीं लेती। यह सफेद पिंपल्स हमारी त्वचा की मृत कोशिकाओं के स्किन के ऊपर आने पर मिलिया (Milia) का रूप ले लेती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जो इन सफेद पिम्पल्स से निजात दिलाएंगे।
मिल्क स्पॉट यानी मिलिया के लिए ओटमील सबसे अच्छा नुस्खा हैं। इसके लिए ग्राइंडर में जई के दलिए का पीसकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को मिल्क स्पॉट वाली एरिया पर अच्छे से अप्लाई करें। इससे मिलिया से छुटकारा मिलेगा।
शहद को अपने चेहरे पर मौजूद मिल्क स्पॉट पर अप्लाई करें। बेहतर होगा कि आप ऑर्गेनिक शहद का इस्तेमाल करें, इससे जल्दी फर्क नजर आएगा। फिर 20 मिनट बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी के साथ धोएं।
एक टमाटर को स्लाइस में काटर अपने चेहरे पर रगड़े, वहां ज्यादा अप्लाई करे, जहां मिलिया हो। इससे न केवल चेहरे पर ग्लो आएगा बल्कि मिल्क स्पॉट भी गायब हो जाएंगे। फिर 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। हफ्ते में 2 बार यह नुस्खा इस्तेमाल करें।
- Advertisement -