- Advertisement -
नई दिल्ली। कंप्यूटर से किसी की आवाज बदली जा सकती है या निकाली जा सकती है ये तो आप सब जानते ही हैं लेकिन एक महिला ऐसी भी है जो कंप्यूटर जैसी आवाज में बात कर लेती है। इन दिनों ये महिला सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई है। अमेरिका के बाल्टिमोर शहर में रहने वाली कैज नाम की रैपर ऐपल के वर्चुअल अस्टिटेंट सिरी की आवाज निकालती हैं।
ऐरिन नाम के शख्स ने कैज का एक वीडियो ट्वीट किया। वीडियो में कैज सिरी के आवाज में एक नेविगेशन बता रही हैं। महिला की आवाज सुनकर एक बार तो आपको भी विश्वास नहीं होगा कि ये सच में यही बोल रही है या कम्प्यूटर से आवाज आ रही है। ट्वीट होने के बाद यह लगभग 2.5 लाख लोग इस पर रीट्वीट कर चुके हैं। कैज का यह अनोखा टैलंट देखकर लोग एकदम चौंक गए। कई लोगों ने कैज को झूठा बताते हुए लिखा कि उसने केवल लिप सिंक ही किए हैं।
So last night I met the human form of Siri😂😂😂 pic.twitter.com/x3nC4XNile
— єяıṅ (@Erinie_DaBest) December 22, 2018
इसके बाद कैज ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक अलग वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह लोगों को जवाब दे रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं, ‘मेरा नाम कैज है और मैं बाल्टिमोर की रहने वाली एक रैपर और प्रोड्यूसर हूं। कई लोगों ने मुझे झूठा बताया और कहा कि मैं केवल लिक सिंक करती हूं। हालांकि यह बात गलत है। अभी मेरे आसपास में कोई नहीं है।’ इसके बाद वह फिर से कंप्यूटर की आवाज में अपनी आवाज रिकॉर्ड करती हैं। उनकी इस वीडियो पर भी लगभग 25 हजार बार रीट्वीट हो चुका है।
🤦🏻♀️😂 pic.twitter.com/QHvGnqpgCV
— ⚡️HOOD SIRI⚡️ (@HAZMATCAZZ) December 22, 2018
- Advertisement -