- Advertisement -
नई दिल्ली। आज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भंडार हो जाने का डर हम सभी को है ऐसे में लोग नए-नए अविष्कार (Inversions) कर इस कमी को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। ताजा मामले में एक शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने प्लास्टिक की बोतलों से पेट्रोल बना दिया है। सबसे अच्छी बात है कि यह पेट्रोल बाजार के मूल्य से लगभग आधे दाम पर मिलेगा। यह पेट्रोल सिर्फ 40 रुपए प्रति लीटर के दाम में मिलेगा।
हैदराबाद (Hyderabad) के रहने वाले 45 साल के मैकेनिकल इंजीनियर (Mechanical engineer) प्रोफेसर सतीश कुमार ने यह कारनामा कर दिखाया है। शख्स ने हाइड्रोक्सी प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी भी तैयार की है। इस कंपनी में ही प्लास्टिक से पेट्रोल तैयार किया जाता है। प्लास्टिक को रीसायकल कर यहां डीजल, विमान ईंधन व पेट्रोल बनाया जाता है।
बताया जाता है कि लगभग 500 किलो प्लास्टिक से 400 लीटर पेट्रोल बनाया जा सकता है। इससे प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को भी रोका जा सकता है। वह साल 2016 से लेकर अब तक 50 टन प्लास्टिक को पेट्रोल बना चुके हैं। रोज वे लगभग 200 किलो प्लास्टिक से 200 लीटर पेट्रोल तैयार करते है। पेट्रोल तैयार करने के बाद इसे स्थानीय व्यापारियों को 40 से 50 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बेचा जाता है।
- Advertisement -