-
Advertisement
90 साल की उम्र में जरूरतमंदों के लिए बनाते हैं खाना, जानिए इनकी कहानी
Last Updated on February 9, 2020 by
जिस उम्र में अधिकतर लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं, उस उम्र में 90 साल के डिनो इम्पेग्लियाजो (Dino Impagliazzo) किचन में खाना पकाने का काम करते हैं। डिनो इस उम्र में अपने लिए नहीं बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों के लिए खाना बनाते हैं। इटली की राजधानी रोम के रहने वाले डिनो को ‘गरीबों का मास्टर शेफ’ भी कहा जाता है।
शुरुआत में डिनो, इटली के सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट में काम करते थे, लेकिन पिछले 15 वर्षों से वह शेफ हैं। उनके किचन में हफ्ते के तीन दिन शहर के बेघरों के लिए खाना तैयार किया जाता है। यह खाना दो दिन रेलवे स्टेशन (Railway station) और एक दिन सैंट पीटर्स स्क्वायर के पास मौजूद बेघरों को दिया जाता है। इस नेक काम की शुरुआत 15 साल पहले हुई थी। दरअसल, डिनो को एक रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद मिल गया था, जिसने उनसे एक सैंडविच के लिए पैसे मांगे थे। इसी घटना से डिनो को गरीबों और बेघरों का पेट भरने की प्रेरणा मिली।
90-year-old Dino Impagliazzo along with hundreds of volunteers every Saturday night to feed the growing number of homeless people who sleep in the area https://t.co/jRFx2QaMSE pic.twitter.com/dnz9Lnt3x2
— Reuters (@Reuters) February 7, 2020
90 वर्षीय डिनो कहते हैं, ‘हम लोगों को इससे जोड़ने की कोशिश करते हैं, ताकि रोम के लोगों के बीच प्यार और अपनापन बना रहे। वह रोम का प्यार (RomAmoR) नाम से एक एसोसिएशन चलाते हैं, जिसके 300 से अधिक वॉलंटियर (Volunteer) लोगों तक खाना पहुंचाने में उनकी मदद करते हैं। इन वॉलंटियर्स में बुजुर्ग और जवान दोनों हैं, जो हफ्ते के चार दिन फूड मार्केट और बेकरीज से चंदा जोड़ते हैं। उन्हें जो भी फंड मिलते हैं, उससे खाना तैयार कर उसे बेघरों और गरीबों में बांट दिया जाता है। डिनो के इस नेक काम के लिए राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।