-
Advertisement
ढाई घंटे तक बर्फ से भरे Box में रहा ये शख्स, बनाया World Record
Last Updated on September 7, 2020 by
दुनिया में कई लोग हैं जो सबको हैरान करने वाले कारनामे करते हैं और बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं। ऑस्ट्रिया के एक व्यक्ति ने भी ऐसा ही हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है। उसने बर्फ के टुकड़ों से भरे एक बॉक्स में ढाई घंटे का समय बिताकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बनाया। बॉक्स में दो घंटे 30 मिनट और 57 सेकेंड का समय बिताकर उसने अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड दिया। 2019 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से पहले कोएबेरी टीवी शो के दौरान बर्क के बॉक्स में करीब एक घंटा का समय बिताया था। उस चुनौती को मात देने के बाद ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें :- #Video: कंप्यूटर की आवाज निकालती है ये महिला, सुन कर हो जाएंगे हैरान
जोसेफ कोएबेरी (Joseph koeberry) नाम के इस शख्स ने बताया कि असंभव को संभव बनाने के लिए उसे सकारात्मक विचारों पर ध्यान केंद्रित करना पड़ा। उन्होंने कहा, “जमा देने वाले तापमान की ‘गलन’ बर्दाश्त करने के लिए उनके पास यही विकल्प बचा था।” पिछले साल भी जोसेफ ने ऑस्ट्रिया के मेल्क शहर में बर्फ के बने बॉक्स में करीब दो घंटे का समय बिताया था। अब एक बार फिर बर्फ के टुकड़ों के बॉक्स में 30 मिनट ज्यादा रहकर उन्होंने पिछला कीर्तिमान तोड़ दिया। बॉक्स को भरने के लिए 200 किलो से ज्यादा बर्फ के टुकड़ों की जरूरत पड़ी।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel
बॉक्स के अंदर जोसेफ कोएबेरी ने सिर्फ स्विट ट्रंक पहनकर 2 घंटे से ज्यादा का समय गुजारा। कोएबेरी के हैरतअंगेज कारनामे देखने के लिए लोगों की भीड़ मौजूद रही। उन्होंने बर्फ के बॉक्स से बाहर आने के बाद कहा, “सूरज की ताकत का बॉक्स के अंदर रहते हुए बहुत ज्यादा एहसास हुआ।” कोएबेरी एक बार फिर खुद का रिकॉर्ड तोड़कर लॉस एंजेल्स में अगले साल नई ऊंचाई पर पहुंचना चाहते हैं। उनकी टीम का कहना है कि कोएबेरी का निजी रिकॉर्ड शरीर को बर्फ के संपर्क में लाने का वर्तमान वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।