- Advertisement -
नई दिल्ली। दुनिया में अक्सर कुछ अजीब चीजें सुनने या देखने में आती हैं। ऐसे ही मामले में हम आपको ऐसी चट्टान (Rock) के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर 30 साल में 1 बार अंडे देती है। यह चट्टान चीन (China) के दक्षिण-पश्चिम के गिझोउ प्रांत में है। करीब 20 मीटर और 6 मीटर लंबाई वाली इस चट्टान को ‘चन दन या‘ के नाम से जाना जाता है।
बता दें ये अंडे (eggs) पहले तो एक कवच में होते हैं और चट्टान इनको सेती है और उसके कुछ दिन बाद ये अंडे सतह पर गिर जाते हैं। दुनिया के बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी इस चट्टान के इस रहस्य का पता लगाने में नाकाम रहे हैं। ‘चन दन या’ का हिंदी में मतलब अंडा देने वाला पत्थर होता है। चट्टान से निकलने इन अंडों को स्थानीय लोग खुशी का प्रतीक मानते हैं। ये अंडे जब जमीन पर गिरते हैं तो गांव वाले इन्हें अपने घर ले जाते है। भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये चट्टान 500 मिलियन साल पुरानी है। इस चट्टान को वैज्ञानिको (Scientists) ने कैंब्रियन समय का माना है।
- Advertisement -