इस चीज को खाने से नहीं होगी खून की कमी, जरूर आजमाएं
Update: Thursday, November 29, 2018 @ 5:01 PM
- Advertisement -
नई दिल्ली।बदलते लाइफस्टाइल के चलते खान-पान पर ध्यान न देने का असर हमारी सेहत पर पड़ता है, जिससे खून की कमी के साथ हमारे शरीर में कई जरूरी तत्वों की कमी हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको खाने से आपके शरीर में कभी खून की कमी नहीं होगी। ये खास चीज है किशकिश। किशमिश ऐसी चीज जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने का काम करती है।
शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या के कम होने की स्थिति को थ्रोम्बोसाइटोपीनिया कहा जाता है। अगर शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो जाए तो उसके लिए आप किशमिश का सेवन कर इसे पूरा कर सकते हैं। किशमिश एक ऐसा आहार है जिसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज होता है जिससे एनर्जी लेवल तो बढ़ता ही है साथ ही शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या भी बढ़ती है। रोजाना सुबह उठ कर 5-6 किशमिश अपने आहार में शामिल करने से आयरन की कमी पूरी होती है। किशमिश को आप स्नैक के रूप में, सब्जी, आइसक्रीम, फ्रूट, सलाद या ओट्स के साथ खा सकते हैं। एक दिन में 100 ग्राम किशमिश खाने से आपको ढेर सारे पोषक तत्व मिल जाएंगे। इतना ही नहीं किशमिश खाने से बढ़ती उम्र के कारण आंखों की कमजोरी, मसल्स डैमेज, मोतियाबिंद जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है।