- Advertisement -
नई दिल्ली। गर्मियों (Summmer) का मौसम है और तापमान (Tempreture) 50 तक पहुंच गया है कई जगहों पर गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी हो चुके हैं। कई मौतें गर्मी के कारण सुनने को मिल जा रही हैं ऐसे में अगर आप भी गर्मी की वजह से परेशानी में हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप सत्तू के उपयोग से चिलचिलाती गर्मी से राहत (Relief) पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि गर्मी में सत्तू के सेवन करने से क्या फायदे होते हैं।
गर्मियों के मौसम के दौरान शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। लेकिन पानी की कमी से हमारा एनेर्जी लेवल (Energy Level) भी डाउन होने लगता है। इस स्थिति में सत्तू तुरंत एनर्जी देने का काम करता है।
तपती धूप में चने का सत्तू भी काफी लाभदायक है। चने का सत्तू आपको एसिडिटी, कब्ज से राहत दिलाता है और शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।
सत्तू लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक गिलास सत्तू पीना प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है।
गर्मी के दौरान जिन लोगों को लूज मोशन (Lose Motion) की शिकायत होती है। वे गर्मियों में सत्तू पीएं तो शरीर में पानी की कमी तो दूर होगी ही साथ ही से पेट ठंडा रहता है।
गर्मी में मोटे लोग सत्तू का प्रयोग करें तो इससे काफी समय तक भूख नहीं लगती और आप हैवी डाइट (Heavy Diet) का शिकार नहीं होते। जिससे आपका वजन भी कम होगा।
- Advertisement -