- Advertisement -
देश की रक्षा में दिन रात तैनात सैनिकों के लिए इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन मंडी पांच हजार तिरंगा कलर की राखियां तैयार करने में जुटा है। यह राखियां आने वाले तीन चार दिनों में तैयार कर उत्तर भारत में देश की सरहद पर डटे जवानों के लिए भेज दी जाएंगी। मंडी में एसोसिएशन की महिलाएं रक्षा बंधन के गीत की गुनगुनाहट के साथ स्वयं अपने हाथों से हरा सफेद और केसरिया रंग के रेशमी धागे से राखियां बनाने में बड़े ही उत्साह के साथ जुटी हैं। यह राखियां ट्रांजिट कैंप भेजी जाएंगी जिसके बाद वहां से इन्हें ग्लेशियर, जम्मू कश्मीर व लेह लद्दाख में सैनिकों के लिए भेजा जाएगा। हिमाचल प्रदेश डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा आशा ठाकुर का क्या कहना है सुनिए…
- Advertisement -