-
Advertisement
विदेश ही नहीं भारत के अन्य राज्य से Kangra आने वालों को भी देनी होगी जानकारी
Last Updated on March 23, 2020 by Deepak
धर्मशाला। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बाद जिला प्रशासन ने अब विदेश और भारत के किसी भी राज्य से कांगड़ा (Kangra) आए लोगों की लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। विदेश से ही नहीं बल्कि अब भारत के अन्य राज्यों से कांगड़ा लौटे लोगों की भी जानकारी देनी होगी। सभी एसडीएम को आदेश जारी किए हैं। कल दो बजे तक लिस्ट तैयार की जाएगी। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, पंचायत प्रधान, सचिव और पटवारी के माध्यम से सूचना ली जा रही है। धर्मशाला में मीडिया से बातचीत में डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि पूरे कांगड़ा वासियों की क्वारंटाइन संभव नहीं है। ऐसे में प्रशासन अब विदेश और भारत के किसी भी राज्य से लौटे लोगों की लिस्ट बनाने जा रहा है। लिस्ट कैटागिरी के अनुसार बनाई जाएगी। तीन कैटागिरी में बांटा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर आपके आसपास विदेश या किसी अन्य राज्य से लौटा है तो उसकी जानकारी दें। साथ ही बाहर से आए लोग भी स्वयं जानकारी दें।