Home » HP-1 •
सिरमौर » काला दिवस के रूप में नव वर्ष की शुरुआत करेंगे ये कर्मचारी, जानिए क्यों
काला दिवस के रूप में नव वर्ष की शुरुआत करेंगे ये कर्मचारी, जानिए क्यों
Update: Monday, December 31, 2018 @ 10:50 AM
नाहन। प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के नव वर्ष की शुरुआत काले दिवस से होगी।
एक जनवरी का दिन हजारों कर्मचारी ब्लेक डे के तौर पर मनाएंगे। एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने इसका ऐलान किया है। प्रदेश एनपीएस कर्मचारी महासंघ एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार और हिमाचल प्रदेश एनपीएस संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश ठाकुर, महासचिव भरत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ संजीव गुलेरीया के तत्वावधान में नव वर्ष पर काले बिल्ले पहनकर विरोध जताएंगे।
ये भी पढ़ें : केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे बैंक कर्मचारी, बोला हल्ला
एनपीएस कर्मचारी महासंघ के राज्य मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा ने कहा कि एक जनवरी 2004 को तत्कालीन केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन को बंद करके एनपीएस नीति के अंतर्गत नेशनल पेंशन योजना को लागू किया, जिससे देश के तमाम कर्मचारी वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। इसके लागू होने से कर्मचारियों की पेंशन को बंद कर दी गई और कर्मचारियों को कार्पोरेट जगत में धकेल दिया है।
इससे कर्मचारियों का भविष्य पूर्णत: असुरक्षित व चिंतित हैं। इस संदर्भ में राष्ट्रीय स्तर पर तमाम कर्मचारियों से आवाह्न किया गया है कि इस दिन को इतिहास के काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
कुशाल शर्मा ने कहा कि यद्यपि इस संदर्भ में प्रदेश व केंद्र सरकार को संघ के माध्यम से कई मर्तबा ज्ञापन दिये जा चुके हैं लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। हालांकि, केंद्र सरकार ने 26 नवंबर की दिल्ली महा रैली के बाद कर्मचारियों को सरकार की तरफ से मिलने वाले 10 फीसदी अंशदान को बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर कर्मचारियों को लुभाने की कोशिश की, जो कर्मचारियों को कतई भी मंजूर नहीं है। कर्मचारी तब तक आंदोलनरत रहेंगे जब तक कि पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया जाता।