- Advertisement -
बेंगलुरु। karnataka में 12 मई यानी तीन दिन बाद चुनाव हैं लेकिन चुनाव से पहले एक सनसनीखेज खबर आई है। दक्षिण बेंगलुरु की विधानसभा सीट राज राजेश्वरी नगर में एक घर से मंगलवार देर रात 9746 Fake Voter Card बरामद किए गए। इस मामले में चुनाव आयोग ने खुद एफआईआर दर्ज कराई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि हमने मौके पर एक टीम भेजी थी जिसने फ्लैट की जांच की। जहां से पांच लैपटॉप और एक प्रिंटर मिला। इस सीट में 4 लाख 35 हजार 439 वोटर हैं। मामला सामने आने के बाद BJP ने इस सीट पर चुनाव रद्द करने की मांग की है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव ने बताया कि राज राजेश्वरी स्थित फ्लैट में एक लाख स्लिप भी मिली हैं। उन्होंने बताया कि ये स्लिप निर्वाचन सूची में नाम जोड़ने वाली पर्ची से मिलती-जुलती हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस मामले को लेकर देर रात प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जिस फ्लैट से Fake Voter Card मिले हैं वह BJP नेता का है। बीजेपी ये ड्रामा कर रही है। ये फ्लैट उनकी नेता मंजुला नंजामुरी का है। उनके बेटे ने 2015 में यहां से BJP के टिकट पर नगर निगम का चुनाव लड़ा था, जिसके लिए उन्होंने ये फ्लैट किराए पर लिया था। यहां छापामारी पुलिस या फिर इलेक्शन कमीशन ने नहीं की बल्कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की है। बीजेपी राज राजेश्वरी नगर में चुनाव रद्द करने की मांग कर रही है। BJP ने इसे सत्ताधारी कांग्रेस का षडयंत्र करार दिया।
- Advertisement -