- Advertisement -
मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर डयोड़ के पास हो रहे हल्के भूस्खलन ने तीन परिवारों से उनका आशियाना छीन लिया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर जिला प्रशासन को सेंसर और फ्लड लाइट्स लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि यहां मौजूद खतरे को भांपा जा सके। डयोड़ के पास पहाड़ी में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं और पहाड़ी के दरकने से तबाही मचने की आशंका बनी हुई है। फोरलेन निर्माण के लिए की जा रही कटिंग के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कटिंग के बाद पहाड़ी की पकड़ ढीली हो गई जिस कारण हल्की बारिश में ही पहाड़ी खिसकने लग गई। वहीं पहाड़ी दरकने के कारण इसके उपर रह रहे तीन परिवारों के 21 सदस्य घर से बेघर हो गए हैं।
- Advertisement -