-
Advertisement
दिव्यांग भाइयों को पीटने के मामले में तीन आरोपी Arrest, चौथा नाबालिग
Last Updated on June 7, 2020 by Vishal Rana
जंजैहली। सराज विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील छतरी की ग्राम पंचायत काकड़ाधार के अति निर्धन व अनुसूचित जाति से संबंधित दो दिव्यांग भाईयों (Divyang brothers) को पीटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। वहीं, चौथा आरोपी नाबालिग है। बता दें कि दोनों दिव्यांग भाइयों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर व डंडों से निर्मम पिटाई की थी। मामले में पूर्ण चंद पुत्र गांमू गांव सेरी नेहरा उप तहसील छतरी तथा उसके बेटे बबलू के साथ एक नेपाली मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ चौथा आरोपी नाबालिग (Minor) बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: सिराज में दो दिव्यांग भाईयों को बेरहमी से पीटा, अपशब्द कहे, FIR दर्ज
आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को हुई वारदात के दूसरे दिन शनिवार को मामला दर्ज दर्ज किया गया था। डीएसपी करसोग अरुण मोदी सहित कार्यकारी थाना प्रभारी मोहन जोशी की टीम ने आज घटनास्थल पर जांच की। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने बताया कि 3 आरोपित को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है। आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। नाबालिग को 41ए के नोटिस पर छोड़ दिया गया है।