Una और Solan में चिट्टे के साथ जीजा-साला सहित तीन गिरफ्तार

Una और Solan में चिट्टे के साथ जीजा-साला सहित तीन गिरफ्तार

- Advertisement -

ऊना/सोलन। ऊना(Una) और सोलन (Solan) में पुलिस ने चिट्टे के साथ जीजा और साले सहित तीन को गिरफ्तार किया है। आज ऊना पुलिस की टीम ट्रक यूनियन रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एसएचओ सदर थाना दर्शन सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने एक बाइक को जांच के लिए रोका। बाइक सवार युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस को उनसे 13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान सागर पूरी वासी वार्ड नंबर 6 ऊना और अभिषेक वासी वार्ड नंबर 7 ऊना के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आपस में जीजा और साला हैं। आरोपी सागर पूरी पर पहले भी नशे की तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों को कल को कोर्ट में पेश करेगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाए थे और आगे किसे सप्लाई की जानी थी।


सोलन सदर थाना पुलिस ने सोलन के बाईपास पर एक युवक को 3.31 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर की टीम को गुप्त सूचना मिली कि युवक नशे का सेवन व करोबार करता है। जिस आधार पर पुलिस ने युवक को बाईपास पर धर दबोचा। जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 3.31 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की पहचान कोटखाई निवासी परीक्षित के तौर पर हुई है। एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel 

- Advertisement -

Tags: | जीजा | साला | चिट्टे | तीन | Solan | today | Una | abhiabhi | Himachal News | state news | latest news | HP crime | live | गिरफ्तार
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है