-
Advertisement

बिग ब्रेकिंगः हिमाचल में Coronavirus के तीन और मामले पॉजिटिव, तब्लीगी जमात से जुड़े
शिमला/ऊना। कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर हिमाचल से आज राहत भरी खबर नहीं है। आज हिमाचल (Himachal) में तीन और मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। यह मामले ऊना (Una) जिला के पॉजिटिव पाए गए हैं। मामले पॉजिटिव आने की पुष्टि अतिरिक्त मुख्य सचिव (हेल्थ) आरडी धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि आज जांचे सैंपलों में तीन सैंपल ऊना से पॉजिटिव पाए गए हैं। एक व्यक्ति का सैंपल दोबारा लिया है। बाकी नमूने नेगेटिव पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंगः Coronavirus इमरजेंसी में पंचायतों को लेकर बड़ा फैसला…
अतिरिक्त मुख्य सचिव (हेल्थ) आरडी धीमान ने बताया कि आज हिमाचल में कोरोना वायरस को लेकर 27 सैंपल लिए जांचे गए। इनमें से एक व्यक्ति का सैंपल दोबारा लिया गया। साथ ही तीन सैंपल पॉजिटिव आए हैं। बाकी सभी नेगेटिव आए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है। इन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में इलाज के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश में कुल 3904 लोगों को निगरानी में रखा गया है और जिनमें से 1511 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक प्रदेश में कुल 270 लोगों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली हॉटस्पॉट से जो जानकारी विभाग को प्राप्त हुई थी उन सभी को संपर्क कर दिया गया है। उनमें से 168 लोग प्रदेश में पाए गए हैं और इन सभी को निगरानी में रखा जा रहा है। उधर, बताया जा रहा है कि जो तीन व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं, वह तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। यह दिल्ली से आएं हैं या कहीं और से यह तो बाद में पता चलेगा। लेकिन, प्रारंभिक सूचना के अनुसार तीनों तब्लीगी जमात से हैं। उधर, तीन मामले पॉजिटिव आने के बाद ऊना में अलर्ट हो गया है। टोटल कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिकारियों की बैठक जारी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा में आज 22 सैंपल जांचे गए। इनमें तीन पॉजिटिव (ऊना) आए, बाकी सभी नेगेटिव पाए गए हैं। वहीं, आईजीएमसी में 5 सैंपल जांचे गए। पांचों नेगेटिव आए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group