-
Advertisement
विदेश से करोड़ों के लेन-देन मामले में तीन हिरासत में, महिला ASI भी गिरफ्तार
Last Updated on January 7, 2020 by
चंडीगढ़। विदेश से करोड़ों के लेन-देन के मामले में दिल्ली साइबर क्राइम टीम (Delhi Cybercrime Team) ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra of Haryana) में छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पूरी कार्रवाई को गुप्त तरीके से अंजाम दिया गया था। दिल्ली पुलिस की एक बस ने कुरुक्षेत्र जाकर एक इंटरनेशनल एजेंसी के एजेंट को अपने साथ लिया साथ ही दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया। पुलिस जांच में अभी इस मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जयराम का ऐलान- एमफिल, पीएचडी करने वालों की वेतन वृद्धि बहाल करने पर होगा विचार
उधर, एक अन्य मामले में हरियाणा पुलिस की एक महिला एएसआई (ASI) को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुरुक्षेत्र जिला में तैनात महिला एएसआई कैलाश कौर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थी। उसके विरुद्ध जिला कुरुक्षेत्र में पहले भी कई मामले दर्ज हुए हैं। महिला एएसआई पर थाना पल्लू जिला हनुमानगढ़ राजस्थान में गाड़ी नंबर आरजे-49यूए/1307 इनोवा गाड़ी छीनने का मामला दर्ज है। कुरुक्षेत्र अपराध शाखा एक की मदद से राजस्थान पुलिस ने महिला एएसआई (ASI) कैलाश कौर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।