- Advertisement -
दयाराम कश्यप/सोलन। कंडाघाट में एनएच 5 (NH-5) पर भारी भूस्खलन (Landslide) हुआ है, जिससे सोलन-शिमला मार्ग कुछ घंटों के लिए पूरी तरह से बंद हो गया। हालांकि करीब तीन घंटे बाद जेसीबी (JCB) मशीन की सहायता से मिट्टी को हटा कर यातायात को बहाल किया गया। मिली जानकारी के अनुसार डेढ़घराट के नजदीक फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान की गई खुदाई के बाद यहां भारी भूस्खलन (Landslide) हो गया और भारी भरकम मिट्टी सड़क पर आ गिरी।
इस भूस्खलन (Landslide) से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब पौने घंटे तक रास्ता बंद रहने के बाद मौके पर जेसीबी (JCB) मशीन की सहायता से मिट्टी को हटाया गया, जिसके बाद मार्ग खोला गया। इस दौरान इतना जबरदस्त जाम लग गया कि 3 घंटे तक यातायात रेंग रेंग कर चले।
- Advertisement -