- Advertisement -
आनी। उपमंडल के कंडूंगाड में बुधवार प्रातः अचानक बादल फटने से नालों ने उग्र रूप धारण कर प्रकृति को झकझोर कर रख दिया। बुधवार प्रातः करीब तीन बजे अचानक बादल फटने से तीन घर बह गए। ये घर मदन लाल, दिले राम व रामलाल आदि के है। बारिश से सैंकड़ो बीघा उपजाउ भूमि भी नष्ट हो गई। हालांकि इस आपदा से किसी प्रकार के जान की क्षति नहीं हुई है, मगर मकानों, सड़कों तथा उपजाउ भूमि पर बारिश से काफी क्षति हुई हैं। जानकारी के अनुसार कंडूगाड से जाओं तथा कंडूगाड से पटारना सड़क पर जगह-जगह भूस्खलन होने ये मार्ग यातायात के लिए पूर्णतयः अवरुद्ध हो गई हैं। वहीं खुन्न व कराड पंचायत में भूस्खलन होने से लगभग 200 सेब के पौधे भी गिरे हैं, जबकि यहां के करमेड गांव के नजदीक भूस्खलन से गांव के लगभग 9 मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इस आपदा से कंडूगाड में करीब 50 लाख की क्षति का अनुमान लगाया गया है।
लोक निर्माण विभाग को 15 लाख और एनएच को 35 लाख की चंपत
एनएच 305 सड़क मार्ग कोटनाला व माशनू नाला के पास भूस्खलन से यातायात के लिए पूर्णतयः अवरूद्ध हो गई हैं, वहीं यहां की चिमनी कैंची से कोठी सडक और गुगरा से तराला जाओं सडक और गुगरा से कुटवा सहित कई अन्य संपर्क सड़कें भी भूस्खलन व ल्हासे गिरने से अवरूद्ध हो गई हैं। इन
मार्गों पर जहां लोगों तथा वाहनों की आवाजाही ठप्प हूई है,वहीं क्षेत्र में इन दिनों चले सेब सीजन पर भी इसका खासा असर पड़ा है। भारी बारिश से एनएच प्राधिकरण को 35 लाख और लोक निर्माण विभाग को 15 लाख की चंपत लगी है। इस आपदा से हुई क्षति का जायजा लेने और उसका आंकलन करने के लिए एसडीएम आनी पंकज शर्मा ने बुधवार प्रातः राजस्व विभाग की टीम को प्रभावित स्थल पर भेजा, और क्षेत्र में भारी बारिश से अन्य जगहों पर हुई क्षति का आंकलन करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने लोगों से इन दिनों भारी वर्षा के चलते नदी नालों के नजदीक न जाने का भी आह्वान किया है। नायव तहसीलदार कुलदीप सिंह, कानूनगो महेश शर्मा तथा पटवारी उतम सिंह ने फौरन प्रभावित स्थल पर
पहुंचकर क्षति का जायजा लिया और उसका आंकलन किया।
कंडूगाड में बादल फटने से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए आनी क्षेत्र के विधायक खूबराम आंनद ने भी बुधवार को प्रभावित स्थल का दौरा किया और प्रभावितों को क्षति का जल्द आंकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिलवाने की बात कही।
- Advertisement -