-
Advertisement
Corona Update : चंबा में कोरोना के तीन नए मामले, जिला में Active Case हुए 35
चंबा। हिमाचल में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार सुबह चंबा जिले (Chamba district) से कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें 29 वर्षीय पुरुष करियां निवासी है जो कि हाल ही में हरियाणा के फरीदाबाद से आया हुआ था और होम क्वारंटाइन (Home quarantine) था। वहीं चमरोली निवासी बद्दी से लौटा 40 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति भी होम क्वारंटाइन था। तीसरे मामले में भरमौर क्षेत्र के लाहल निवासी 49 वर्षीय प्रोजेक्ट कर्मी भी संक्रमित पाया गया है। इसी के साथ जिला चंबा में कोरोना के एक्टिव मामले 35 हो गए हैं।
ये भी पढ़ें – Corona Update: एक ASI सहित 5 पुलिस कर्मी पॉजिटिव, 71 केस-ठीक होने वालों का आंकड़ा 1500 पार
इससे पहले बुधवार को जिले में कोरोना के चार मामले आए थे। तीन मामले होली से थे। होली के तीन संक्रमितों में से बिहार (Bihar) के चंपारण जिले का 23 जुलाई को लौटा 37 वर्षीय परियोजना कर्मी, पश्चिम बंगाल से लौटा 45 वर्षीय तथा उड़ीसा से लौटा 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। दूसरे राज्यों से लौटे यह तीन संक्रमित व्यक्ति होम क्वारंटाइन थे। वहीं, दियोल पहुंचे पश्चिम बंगाल से लौटे व्यक्ति के साथ 5 अन्य प्रवासी लोग भी पहुंचे हैं। ये सभी लोग रेल तथा टैक्सी के माध्यम से दियोल लौटे हैं। वहीं तीसा का एक सेना का जवान भी संक्रमित पाया गया। तीसा क्षेत्र के शिकारी का निवासी 35 वर्षीय यह जवान संक्रमित पाया गया। सेना का यह जवान हाल ही में श्रीनगर से चंबा लौटा हुआ था और होम क्वारंटाइन (Home quarantine) था।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


