- Advertisement -
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के तीन मामले सामने आए हैं। इसमें 9 जुलाई को नोएडा (Noida) से लौटे पिता-पुत्र संक्रमित पाए गए हैं। इसमें पिता की उम्र 53 और बेटे की 21 साल है। इसके अलावा 6 जुलाई को दिल्ली से लौटा 32 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह सभी आलमपुर में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ (DCCC Baijnath) शिफ्ट किया जा रहा है। तीन नए मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
इन तीन मामलों के साथ कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 312 पहुंच गया है। अभी 45 एक्टिव केस हैं। अब तक 263 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1216 पहुंच गया है। हिमाचल में 269 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 927 ठीक हो चुके हैं। मौत का आंकड़ा अभी नौ ही है। हिमाचल में आज सात कोरोना पॉजिटिव ठीक भी हुए हैं। ये सभी हमीरपुर (Hamirpur) जिला से संबंधित हैं।
- Advertisement -