- Advertisement -
Terror Attack: अनंतनाग। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में लगे पुलिस के काफिले पर आतंकी हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई है। 14 यात्री इस हमले में घायल हुए हैं। हमले में 3 पुलिस वाले घायल हैं। यह हमला अनंतनाग के पास हुआ है। बालटाल से मीर बाजार जा रही बस पर आतंकी हमला हुआ है। यह बस श्राइन बोर्ड के पास पंजीकृत भी नहीं थी। हमले के बाद सेना व पुलिस अलर्ट हो गई है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकियों की तलाश को सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं हमले के बाद श्रीनगर जम्मू हाई-वे पर यातायात रोक दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अनंतनाग के पास यात्रियों की सुरक्षा में लगे पुलिस काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया।
इस दौरान आतंकियों ने जमकर गोलियां बरसाईं। हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 14 यात्री घायल भी हैं। सभी मृतक गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आतंकियों ने सुरक्षा में लगे जवानों को निशाना बनाया। हमले के बाद सेना व पुलिस अलर्ट हो गई है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर यातायात को रोक दिया गया है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ही आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया था, जिसके चलते यात्रियों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। हमले के बावजूद अमरनाथ यात्रा जारी रखने का फैसला लिया गया है।
- Advertisement -