-
Advertisement
होशियारपुर से बिना अनुमति और पास Una के बालीवाल गांव पहुंचे तीन लोग, मामला दर्ज
ऊना। उपमंडल के तहत बालीवाल गांव में तीन लोग बिना अनुमति और बिना किसी कर्फ्यू पास (Curfew Pass) के नियमों का उल्लंघन करते हुए पंजाब (Punjab) के होशियारपुर से घर आ गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही हरोली पुलिस (Police) ने इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिका बालीवाल निवासी राजकुमार पुत्र हरभजन सिंह, शिंगारा पुत्र उत्तम चंद व ओंकार सिंह पुत्र योगराज बिना किसी कर्फ्यू पास एवं प्रशासनिक अनुमति के घर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: Hamirpur में थानों में कुछ इस तरह से हो रहा कोरोना संक्रमण से बचाव
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरंभिक छानबीन करने के बाद तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 51 के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी हरोली अनिल कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

