Chandigarh: गर्ल्स PG में लगी भीषण आग, 3 लड़कियां जिंदा जली; एक ने छलांग लगाकर जान बचाई

Chandigarh: गर्ल्स PG में लगी भीषण आग, 3 लड़कियां जिंदा जली; एक ने छलांग लगाकर जान बचाई

- Advertisement -

चंडीगढ़। शहर में शनिवार शाम को एक गर्ल पीजी में लैपटॉप चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट होने से लगी आग ने तीन लड़कियों कि जीवनलीला समाप्त कर दी। बताया गया कि हादसे में तीन लड़कियां जिंदा जल गई, जबकि दो लड़कियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आग में जली लड़कियों के नाम रिया,पाखी और मुस्कान बताया जा रहा है। इनमें दो पंजाब और एक हरियाणा की रहने वाली थी। इनके अलावा फेमिना और जसमीन घायल हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


यह भी पढ़ें: Nirbhaya Case: मेडिकल सहायता की मांग वाली विनय की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज

वहीं जब आग लगी तो एक लड़की ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना के बारे में जानकारी देते हुए चंडीगढ़ के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि सभी युवतियों की उम्र 19-22 साल थी। वे सेक्टर 32 की इमारत की पहली मंजिल पर पेइंग गेस्ट बनकर रह रही थीं। बताया जा रहा है कि लैपटॉप चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि अभी भी जांच जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक जब आग लगी तो उस समय ज्यादातर लड़कियां पीजी में नहीं थी।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

- Advertisement -

Tags: | चंडीगढ़ में पेइंग गेस्ट में लगी आग | हिमाचल अभी अभी | पेइंग गेस्ट में आग | चंडीगढ़ पेइंग गेस्ट | Chandigarh News in Hindi | चंडीगढ़ गर्ल्स पीजी | punjab crime | Latest Chandigarh News in Hindi | Chandigarh Hindi Samachar | Chandigarh | Fire in a paying guest in Chandigarh | House | Paying guest fire | news | Chandigarh Paying Guest | state | Chandigarh Girls PG
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है