- Advertisement -
स्टॉकहोम। भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) के क्षेत्र में साल 2018 के नोबेल पुरस्कार का ऐलान मंगलवार को किया गया। इस बार यह नोबेल पुरस्कार कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड, फ्रांस के जेरार्ड मोउरो और अमेरिका के आर्थर अश्किन को मिला। तीनों ज्ञानिकों को लेजर फिजिक्स में असाधारण आविष्कारों के लिए नोबेल प्राइज का विजेता चुना गया।
नोबेल प्राइज के तहत मिलने वाली रकम का आधा हिस्सा ऑर्थर अश्किन और बाकी आधा हिस्सा जेरार्ड मोउरो और डोना स्ट्रिकलैंड को मिलेग। इन वैज्ञानिकों ने उद्योग और मेडिसिन के क्षेत्र में एडवांस्ड मशीन के निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया है। सोमवार को मेडिसिन के लिए साल 2018 के नोबेल पुरस्कार की भी घोषणा की गई दो प्रतिरक्षा वैज्ञानिकों (इम्यूनोलाजिस्ट) अमेरिका के जेम्स एलीसन और जापान के तासुकु होन्जो को कैंसर थेरेपी की खोज के लिए मेडिसिन के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।
- Advertisement -