-
Advertisement
सोलन में नादौन की ठुकराल फाउंडेशन संस्था को Him Pride Award से नवाजा
Last Updated on January 21, 2020 by Deepak
नादौन। देश के कई राज्यों में समाज सेवा का कार्य कर रही नादौन क्षेत्र से संबंधित ठुकराल फाउंडेशन को सोलन में हिम प्राइड अवार्ड ( Him Pride Award) से नवाजा गया है। यह अवार्ड संस्था को विशेष रूप से हिमाचल आए कनाडा के संसद सदस्य सुख धालीवाल ने भेंट किया। युवाओं को विभिन्न मंचों पर प्रोत्साहित करने व उन्हें स्पॉन्सर करने के लिए संस्था को सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए संस्था के प्रभारी एवं प्रसिद्ध उधमी शैकी ठुकराल ब प्रदेश प्रभारी तरुण शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व गत वर्ष लखनऊ में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तथा राजनाथ सिंह भी संस्था को नेशनल यूथ लीडरशिप के आवार्ड से सम्मानित कर चुके हैं। यह अवार्ड संस्था को फूड फार ऑल नामक प्रोडक्ट के लिए दिया गया है।
यह भी पढ़ें: बिजली चोरी करते पकड़े 42 मामले, पांच लाख ठोका जुर्माना-मीटर भी किए जब्त
इस प्रोडक्ट में संस्था द्वारा कुछ प्रदेशों में ढाबों रेस्तरां, होटलों में आदि से रोजाना बचा हुआ भोजन एकत्रित करके गरीबों को बांटा जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा दो और नए प्रोजेक्ट आरंभ किए गए हैं। जिनमें पायलट प्रोडक्ट के तौर पर चेन्नई के पेट्रोल पंपों पर फ्रिज रखवाए गए हैं। जिनमें पानी की बोतलें तथा भोजन रखा गया है। जिसे लोगों को निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं गीत संगीत व कला के क्षेत्र में प्रतियोगिताओं को निखार उन्हें उच्च स्तर पर बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कला के क्षेत्र में संस्था द्वारा दिए जा रहे योगदान को लेकर आगामी फरवरी माह में संस्था को हिंली बुक म्यूजिक अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है।