- Advertisement -
धर्मशाला। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के समक्ष नगर निगम धर्मशाला के लिए मनोनीत दो पार्षदों ने शपथ ली। ये पार्षद हैं मैकलोडगंज से दावा रिंछेन और सिद्धबाड़ी से शुभम सूद। देश में पहली बार किसी नगर निगम में तिब्बती समुदाय के व्यक्ति को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जाहिर है धर्मशाला और मैक्लोडगंज में बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग रहते हैं। देश में पहली बार किसी नगर निगम में तिब्बती समुदाय को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से इस समुदाय के किसी सदस्य का पार्षद के तौर पर मनोनयन किया गया है और दावा रिंछेन तिब्बती समुदाय से मनोनीत होने वाले प्रथम सदस्य बने हैं।
- Advertisement -