-
Advertisement
#Tiger_Pop बने “India’s Best Dancer”, ट्रॉफी के साथ जीती #SUV और 15 लाख रुपए
Last Updated on November 23, 2020 by Sintu Kumar
मुंबई। पॉपुलर रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर (India’s Best Dancer Show) का खिताब गुरुग्राम के अजय सिंह उर्फ टाइगर पॉप (#Tiger_Pop) के नाम रहा। शो का ग्रैंड फिनाले (Grand finale) रविवार को हुआ, जिसमें टाइगर ने बाकी फाइनलिस्ट्स को मात देते हुए ट्रॉफी को अपना नाम कर लिया। इसी के साथ टाइगर पॉप को 15 लाख प्राइज मनी और एक एसयूवी भी ईनाम के तौर पर मिली, वहीं उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को भी 5 लाख रुपए का चेक दिया गया।
Get ready to witness, one last time HD popper #TigerPopTheBest ke mind-blowing dance moves! Only 2 hours to go! Tune in to #IBDGrandFinale tonight at 8 PM on Sony TV! #IndiasBestDancer pic.twitter.com/27EEyG3YKy
— sonytv (@SonyTV) November 22, 2020
फिनाले में टाइगर का मुकाबला बाकी चार फाइनलिस्ट मुकुल जैन, शुभ्रनिल पॉल, श्वेता वॉरियर और परमदीप से हुआ। कंपटीशन में मुकुल ने दूसरा स्थान और श्वेता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
Popped his way all the way up and conquered it! Congratulations to #TigerpopTheBest, the baap of HD popping, on becoming the first #IndiasBestDancer! 🎉@ pic.twitter.com/SzfOVRAg4o
— sonytv (@SonyTV) November 22, 2020
शो के विनर टाइगर पॉप की बात करें तो वे एनसीआर के गुरुग्राम (Gurugram) से हैं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपनी मां को दिया। टाइगर का पॉपिंग डांस फॉर्म बेहतरीन है। ऑडिशन राउंड में उन्होंने बेखयाली गाने पर एनिमेशन पॉपिंग कर जजेज का दिल जीत लिया था। उनके डांस को देखते हुए जजेज ने पहले ही टाइगर को एचडी पॉपर नाम का टाइटल दे दिया था। उन्होंने शो में दूसरे कंपटीटर्स को कड़ा मुकाबला देते हुए ट्रॉफी पर आखिरकार कब्जा जमा लिया।
वहीं, शो का ग्रैंड फिनाले नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट, डांस और मस्ती से भरा रहा। ग्रैंड फिनाले में कोरियोग्राफर्स राघव जुयाल और धर्मेश येलांदे भी शामिल हुए। कृष्णा अभिषेक ने भी शो में बतौर स्पेशल गेस्ट शिरकत की। शो के जजेज मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लूइस थे। इंडियाज बेस्ट डांसर को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया होस्ट कर रहे थे जो कि अब ड्रग्स केस के चलते फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
Competition koi bhi jeete, par India’s Best 5 ne humare dil jeet liye hai. To be honest, we are mesmerized by your grace and style. Too good guys! #IndiasBestDancer #IBDGrandFinale@terencehere @geetakapur #MalaikaArora @bharti_lalli @writerharsh pic.twitter.com/rQkzeKRom1
— sonytv (@SonyTV) November 22, 2020