-
Advertisement

TikTok का जलवा: Google प्ले स्टोर से 1 बिलियन से भी ज्यादा बार हुआ डाउनलोड
नई दिल्ली। भारत समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। विश्व के अधिकांश देशों में कोरोना वायरस के खतरे के चलते लॉकडाउन पर हैं। जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान लोग अपने मनोरंजन के तमाम तरह के उपाय करने में जुड़े हुए हैं। इस समय में लोग सबसे ज्यादा वक्त इंटरनेट पर बिता रहे हैं। लॉकडाउन के चलते सोशल और वीडियो स्ट्रीमिंग की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इसका सबसे ज्यादा फायदा शॉर्ट विडियो मेकिंग ऐंड शेयरिंग प्लैटफॉर्म TikTok को हुआ है।
चीनी शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। दरअसल गूगल प्ले स्टोर पर टिकटॉक डाउनलोड्स की संख्या 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। मौजूदा वक्त में ये ऐप भारत में टॉप फ्री कैटेगरी में नंबर तीन पर है। इससे पहले Zoom और सरकारी आरोग्य सेतु ऐप है। TikTok को भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। देश में इसके यूजर्स की संख्या बहुत ज्यादा है। TikTok के जरिए लोग शॉर्ट वीडियो बनाकर एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। यूजर्स TikTok पर फनी, क्रिएटिव वीडियो से एक दूसरे का एंटरटेनमेंट करते हैं। टिकटॉक फेसबुक Lasso, इंस्टाग्राम और लाइक विडियो को कड़ी टक्कर भी दे रहा है। बहरहाल, TikTok ऐप के इंस्टॉलेशन में बढ़ोतरी को किसी आश्चर्य के तौर पर नहीं देखा जा सकता। क्योंकि केवल जनवरी में ही ये ऐप यूएस में ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया ऐप बन गया था।