- Advertisement -
नाहन। ददाहू-संगडाह सड़क पर कालथ के समीपएक टिप्पर के गहरी खाई में गिरने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से ददाहू अस्पताल लाया गया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। कालथ गांव के दुर्गाराम ने बताया कि रात को इसे गांव से फोन आया कि उसके घर के पास से गाड़ी गिरने की आवाज आई है। जब यह मौके पर पंहुचा तो सड़क से काफी नीचे घायल अवस्था में तीन व्यक्ति मिले। टिप्पर सड़क से नीचे काफी गहरी ढांक में गिरा था। बताया जा रहा है कि टिप्पर नंबर को चालक रोहित पुत्र रूप सिंह निवासी कोलवा चला रहा था। पुलिस ने टिप्पर चालक रोहित के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -