- Advertisement -
जो चीज हमारे पास नहीं होती अकसर हम अपने दोस्त या रिश्तेदार से मांग लेते हैं। वो भी हमें वह चीज दे देते हैं। क्या आप को पता है कि पर कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो दूसरों के इस्तेमाल करने के बाद खुद उपयोग नहीं करनी चाहिए। ज्योतिष के अनुसार जिनका हर कोई निरंतर उपयोग करता है, उसकी सारी पॉजीटिव और नेगेटिव एनर्जी उन वस्तुओं पर रहती है, जब कोई किसी की चीज अपने पास रख लेता है तो वो एनर्जी भी उसके साथ आ जाती है। ऐसे में दूसरों की कुछ वस्तुओं का उपयोग करना हमारे लिए दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। अगर बुरे वक्त से बचना है तो दूसरों की ये चीजें यूज नहीं करनी चाहिए।
अगर आप दूसरों के कपड़े मांगकर पहनते हैं तो इससे भी बचें। इससे धन और सेहत, दोनों तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं।
किसी भी अन्य व्यक्ति के रुमाल का उपयोग करना उन दो लोगों के बीच लड़ाई और तनाव का कारण बनता है, साथ ही दूसरे का रुमाल लेने वाले को लगातार पैसों के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
किसी दूसरे के बेड पर सोने को वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता है। ऐसे में धन की या मानसिक समस्या सामने आती है।
उधार लेते हैं तो समय पर लौटाने की आदत डालें। अगर आप दूसरों का पैसा रखेंगे तो ये आपके पास कभी रुकेगा नहीं।
हाथों में पहनी जाने वाली घड़ी भी मनुष्य पर अच्छी-बुरी एनर्जी डालती है। दूसरों की घड़ी पहनने पर मनुष्य के कामों में असफलता और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इससे बचें।
कभी भी दूसरों के जूते-चप्पल नहीं पहनना चाहिए। इससे शनि के दोष बढ़ते हैं। शनि के कारण दैनिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
- Advertisement -