- Advertisement -
मंडी। देव परंपराओं (Dev Traditions) को संजोय रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव (International Shivaratri Festival) के दौरान सेरी मंच पर चौहार घाटी के नौ देवी-देवताओं के गुरों की देव खेल (Dev Khel) का आयोजन किया गया। जिसमें देव घड़ौनी नारायण, देव हुरंग नारायण, देव पशाकोट, देव तरैलू गहरी, देव दरूण गहरी, देव गहरी बथेरी, देव गल्लू का गहरी, देव पेखरा गहरी और देवी भद्रकाली शामिल हुए। सर्व देवता समाज समिति मंडी के उपाध्यक्ष मोहनलाल ठाकुर ने बताया कि यह देव खेल परम्परा 40 वर्ष पूर्व किन्ही कारणवश बंद हो गई थी।
- Advertisement -