-
Advertisement
चर्बी को गायब कर देगी दालचीनी, जानिए किस चीज के साथ करें उपयोग
Last Updated on September 10, 2020 by
आज के समय मोटापा आम समस्या है। खासकर कामकाजी लोग तो मोटापे का शिकार हो ही जाते हैं। हालांकि मोटापा घटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। कई तरह की एक्सरसाइज से लेकर डाइट तक, वजन घटाने के ढेरों तरीके मौजूद हैं, लेकिन इनमें से कौन सा तरीका फायदेमंद होगा इसकी कोई गांरटी नहीं होती। वजन घटाने के लिए आमतौर पर घरेलू उपाय बेहतर माना जाता है। दालचीनी (Cinnamon) एक ऐसा मसाला है जिसका उपयोग करी, केक सहित कई चीजों में किया जाता है। यह हर घर के किचन में आसानी से उपलब्ध है। दालचीनी का स्वाद हल्का कड़वा होता है लेकिन यह भोजन के स्वाद को बढ़ाता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह वजन (Weight) घटाने में भी काफी मदद करता है। मोटापा घटाने और पेट की चर्बी कम करने के लिए दालचीनी का नियमित सेवन करना चाहिए। यह शरीर पर जमा अतिरिक्त फैट को दूर करने में यह मदद करता है। आप दालचीनी का उपयोग कई तरह से कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं – चेहरे पर निखार लाएगा नमक, कैसे करना है इस्तेमाल यहां पढ़िए
प्रोटीन शेक के साथ – प्रोटीन शेक जिम जाने वालों का फेवरेट होता है। प्रोटीन शेक में दालचीनी मिलाकर सेवन करने से वजन कम होता है।
पानी के साथ – एक गिलास पानी में दालचीनी पाउडर डालकर उबालें। पूरे दिन इस ड्रिंक का सेवन करें। इससे काफी हद तक वजन कम होता है।
नींबू और शहद के साथ – वजन घटाने के लिए नींबू, शहद और दालचीनी चाय का सेवन करना चाहिए। यह इंफेक्शन (Infection) सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है। दालचीनी स्टिक को पानी में उबालें और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं। इस ड्रिंक से फैट कम होता है।
कॉफी के साथ – अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो अपनी कॉफी में चुटकी भर दालचीनी पाउडर मिलाएं। यह काफी हेल्दी होता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। यदि कॉफी में दालचीनी मिला रहे हैं तो चीनी से परहेज करें।
जूस के साथ – वजन घटाने के लिए फल और सब्जियों के जूस में दालचीनी पाउडर मिलाएं। इससे न सिर्फ जूस का स्वाद बढ़ता है बल्कि यह वजन घटाने में भी मदद करता है। गाजर, सेब और संतरे के रस में दालचीनी पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए।
ये भी पढे़ं – पुराने से पुराना जलन का निशान मिटा देगा ये घरेलू नुस्खा, आज ही आजमाएं
स्प्राउट्स के साथ – पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना दालचीनी का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह भूख घटाता है, ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। वजन घटाने के लिए स्प्राउट्स में दालचीनी मिलाकर सेवन करें।
करी और चावल के साथ – दालचीनी का भारतीय गरम मसालों (Indian Hot Spices) में एक अलग स्थान है। इसका इस्तेमाल चावल और करी बनाने में किया जाता है। इसके साथ ही खट्टे और मीठे पकवानों में दाचलीनी का इस्तेमाल करने से मोटापा कम होता है।