-
Advertisement
#Corona _ Update: हिमाचल में आज 300 से अधिक मामले, 182 ठीक- 7 की गई जान
Last Updated on September 27, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 317 मामले सामने आए हैं। वहीं, 182 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज 7 कोरोना मृत्यु दर्ज की गई हैं। सोलन में 77, कांगड़ा में 55, शिमला में 49, मंडी में 42, बिलासपुर में 24, ऊना में 21, कुल्लू (Kullu) व सिरमौर में 13-13, चंबा में 11, हमीरपुर में 6, लाहुल स्पीति में चार व किन्नौर में दो मामले सामने आए हैं। मंडी के 93, ऊना के 26, कांगड़ा के 24, बिलासपुर के 14, कुल्लू के 12, हमीरपुर (Hamirpur) के 8 और चंबा (Chamba) के पांच कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज कांगड़ा में तीन, शिमला में दो और मंडी (Mandi) व ऊना में एक-एक की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 13996 हो गया है। अभी 4104 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 9714 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 159 है। हिमाचल में आज 3252 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 2534 नेगेटिव रहे हैं। 485 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 233 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: #Corona को मात देकर लौटे मंत्रियों का अनुभव आएगा काम, सरकार करेगी कुछ ऐसा
कांगड़ा जिला में आज तीन कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की मृत्यु हुई है। इसमें दो ऊना निवासी शामिल हैं। इन्हें ऊना से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा कांगड़ा रेफर किया गया था। दौलतपुर कांगड़ा (Kangra) निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हुई है। बुजुर्ग को आज ही सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुजुर्ग टाइप टू मधुमेह आदि बीमारियों से ग्रस्त था। आज सुबह बुजुर्ग ने अंतिम सांस ली। मंधवारा घनारी जिला ऊना की 45 वर्षीय महिला ने भी मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में दम तोड़ा है। महिला को 21 सितंबर को टांडा में भर्ती करवाया गया था। महिला गई बीमारियों से ग्रस्त थी। आज सुबह करीब पौने छह बजे महिला ने दम तोड़ दिया। घनारी तहसील अंब ऊना की 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला को डीसीएचसी में 25 सितंबर को भर्ती करवाया गया था। महिला को सांस लेने में दिक्कत थी और टाइप टू मधुमेह से पीड़ित थी। आज सुबह करीब दस बजे महिला की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: कांगड़ा जिला में तीन की मृत्यु, दो ऊना के निवासी
ऊना जिला के गगरेट उपमंडल के डंगोह का 21 वर्षीय युवक और मंदवाड़ा का 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऊना उपमंडल के टक्का का 40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। हरोली उपमंडल के नंगल कलां की 36 वर्षीय महिला, सलोह की 57 वर्षीय महिला और बीटन के 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। अंब उपमंडल के प्रतापनगर के 40 और 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं रेपिड एंटीजेन टेस्ट में 89 सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 12 सैंपल पॉजिटिव पाए गए है। अंब उपमंडल के सपोरी 65 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है । गगरेट उपमंडल के चलेट 49 वर्षीय व्यक्ति, कस्बा गगरेट के वार्ड 4 का 42 वर्षीय व्यक्ति, और ग्राम पंचायत गगरेट की 43 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। हरोली उपमंडल के बाथड़ी का 40 वर्षीय व्यक्ति, बीटन की 37 वर्षीय महिला और पालकवाह का 36 वर्षीय युवक और 62 वर्षीय महिला संक्रमित पाए गए हैं। ऊना उपमंडल के देहलां की 50 वर्षीय महिला, पनोह को 28 वर्षीय युवती और कोटला कलां का 55 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। कांगड़ा जिला के परागपुर का 75 वर्षीय वृद्ध भी ऊना में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।