-
Advertisement
#Corona _ Breaking: कांग्रेस MLA व एक बड़े अधिकारी सहित आज 43 पॉजिटिव, चार की गई जान
Last Updated on September 5, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक एक कांग्रेस विधायक (Congress MLA) सहित 43 कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें कांगड़ा में 13, मंडी में 12, सिरमौर में 10, सोलन में 6, शिमला (Shimla) व चंबा में तीन-तीन व कुल्लू में एक मामला सामने आया है। वहीं, 17 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा में 10, ऊना (Una) में पांच व चंबा (Chamba) में दो ठीक हुए हैं। कुल आंकड़ा 6886 पहुंच गया है। अभी 1850 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 4941 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 52 पहुंच गया है। आज चार कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। इसमें कांगड़ा, ऊना, मंडी (Mandi) व सोलन में एक-एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला की तहसील थुरल के गांव घिरथोन पोस्ट ऑफिस कोना के 82 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना के चलते मृत्यु हुई है। बुजुर्ग की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बुजुर्ग को थुरल अस्पताल से पालमपुर के लिए रेफर किया गया था। बुजुर्ग को बुखारए उल्टी व सांस लेने में दिक्कत थी। बुजुर्ग को 4 सितंबर को शाम को पालमपुर अस्पताल (Palampur Hospital) में रेफर किया गया। बुजुर्ग का कोरोना सैंपल पॉजिटिव आया। आज सुबह बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, ऊना जिला में कोरोना वायरस से मौत का चौथा मामला शनिवार तड़के दर्ज किया गया। जिला के कोविड केयर अस्पताल हरोली में उपचाराधीन 64 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गई। सोलन और मंडी में भी एक कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। सोलन जिला में 14, कांगड़ा में 10, मंडी में 8, हमीरपुर (Hamirpur) में पांच, चंबा, ऊना व शिमला में चार-चार व सिरमौर में तीन की जान गई है। अगस्त माह से अब तक 40 लोगों की जान कोरोना के चलते जा चुकी है। पिछले दो दिन में छह लोगों ने दम तोड़ा है।
यह भी पढ़ें: #COVID_19 प्रोटोकॉल के तहत हुआ संक्रमित का अंतिम संस्कार, ऊना में अब तक चार मौतें
नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।पिछले कल ट्रू नेट से नालागढ़ से टेस्ट करवाया था। 2 दिन पहले विधायक का बेटा भी संक्रमित निकला था। फिलहाल विधायक और उनका परिवार घर पर ही आइसोलेट हुए हैं। अपना इलाज घर पर ही करवा रहे हैं। इसकी पुष्टि खुद विधायक ने सोशल मीडिया (Social Media) में की है। वहीं, हिमाचल के अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग और ऊर्जा) राम सुभाग सिंह भी पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के संपर्क में आए हैं। महेंद्र सिंह ठाकुर हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
कांगड़ा जिला में ये मामले आए सामने
कांगड़ा (Kangra) जिला में दुग्गी जवाली की 22 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। यह पहले पॉजिटिव केस के संपर्क से है। इसी गांव की 27 वर्षीय युवती, 60 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह भी पहले पॉजिटिव के संपर्क से हैं। जवाली गांव की 75 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव निकली है। यह भी पहले पॉजिटिव केस के संपर्क वाली हैं। जवाली (Jawali) की 15 वर्षीय लड़की भी संक्रमित निकली है। यह भी पहले पॉजिटिव केस के संपर्क वाली है। योल धर्मशाला की 13 साल की लड़की भी पॉजिटिव पाई गई है। यह भी पहले पॉजिटिव केस के संपर्क से है। पुहाड़ा शाहपुर की 70 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह भी पहले पॉजिटिव के संपर्क से है। रजोल शाहपुर का 70 वर्षीय बुजुर्ग, 47 वर्षीय व्यक्ति व 28 वर्षीय महिला भी संक्रमित निकली हैं। यह भी पहले पॉजिटिव केस के संपर्क वाले हैं। द्ररीणी कांगड़ा का 49 साल का व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। योल धर्मशाला का 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। युवक की भी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। कांगड़ा में बासा नूरपुर की 60 वर्षीय महिला, आईमा पालमपुर का 61 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल 27 वर्षीय युवती व जसवां डाडासीबा की 32 वर्षीय महिला ठीक हुई हैं।
सिरमौर में कोरोना के 10 नए मामले, 29 ने कोरोना को दी मात
सिरमौर में कोरोना संक्रमण के 10 मामले सामने आए हैं। मेडिकल कॉलेज नाहन से मिली रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को 124 नए और 32 फॉलोअप सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 114 नए और 29 फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 10 नए और तीन फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 29 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग कोविड सेंटर से घरों को शिफ्ट कर रहा है। जबकि पॉजीटिव आए लोगों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। शनिवार को आए नए संक्रमितों का संबंध जिला मुख्यालय नाहन के ढाबा मोहल्ला, कच्चा टैंक, नौनी का बाग, यशवंत विहार, अमरपुर मोहल्ला और एक व्यक्ति का संबंधित सीआईडी यूनिट नाहन से है। इसके अलावा चार मामले पांवटा साहिब क्षेत्र से संबंधित हैं। इनमें पुलिस स्टेशन पांवटा साहिब से दो, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से एक और सुदर्शन कॉलोनी कुंजा मतरालियों से एक व्यक्ति शामिल हैं। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने दस नए मामले आने की पुष्टि की है।
आज कितने सैंपल जांच को आए और कितने नेगेटिव
हिमाचल में अब तक 2548 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 301 नेगेटिव रहे हैं। आज के 2222 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। आज के सैंपल से 25 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 400 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक 2 लाख 26 हजार 019 लोगों के कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें से 2 लाख 16 हजार 511 नेगेटिव रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page