- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 516 मामले आए हैं। शिमला में 237, मंडी (Mandi) में 92, कुल्लू व कांगड़ा में 53, ऊना में 41, सोलन में 23 व बिलासपुर में 17 मामले आए हैं। वहीं, 874 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। शिमला में 375, मंडी में 174, कुल्लू में 119, सोलन में 89, कांगड़ा में 38, चंबा में 35, बिलासपुर में 17, सिरमौर में 14 व ऊना में 13 रिकवर हुए हैं। प्रदेश में पिछले कल 9 बजे के बुलेटिन के बाद अब तक 13 कोरोना डेथ दर्ज की गई हैं। इसमें कुल्लू व मंडी में तीन-तीन, शिमला व कांगड़ा में दो-दो, ऊना, चंबा व हमीरपुर में एक-एक की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 39493 पहुंच गया है। अभी 8204 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 30687 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 626 है।
हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 2420 सैंपल जांच के लिए आए हैं। इनमें से 56 ही नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। आज के सैंपल में से 34 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
जिला में कोविड-19 (Covid-19) के चलते मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऊना (Una) जिला में 43 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हुई है। मृतक मरीज गगरेट उपमंडल के तहत पड़ते रायपुर मरवाड़ी की निवासी बताई गई है। सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला को सांस में तकलीफ के चलते रीजनल अस्पताल ऊना की हाईटेक इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया था। यहीं पर प्राथमिक उपचार के दौरान महिला का कोविड-19 का टेस्ट भी किया गया जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। इसी के चलते महिला को डेडिकेटेड कोविड-19 हेल्थ सेंटर हरोली शिफ्ट कर दिया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में महिला का उपचार शुरू किया गया। किंतु अस्पताल में शिफ्ट करने के महज एक घंटा 20 मिनट के बीच महिला ने दम तोड़ दिया। संक्रमित महिला का कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
- Advertisement -