-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में कुल आंकड़ा 2700 क्रॉस, आज 68 नए मामले
Last Updated on August 3, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आज अब तक 68 कोरोना (Corona) मामले सामने आए हैं। वहीं, 57 लोग ठीक हुए हैं। सोलन (Solan) जिला में 27, मंडी (Mandi) में 11, शिमला (Shimla) में 10, कांगड़ा में सात, हमीरपुर में 6, चंबा में चार, बिलासपुर में दो व सिरमौर में एक मामला सामने आया है। सिरमौर के 23, सोलन के 17, कांगड़ा (kangra) व ऊना के सात-सात, शिमला के दो व बिलासपुर का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2700 पार हो गया है। अभी 2703 कुल मामले हैं। 1115 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1563 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 2194 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1391 नेगेटिव रहे हैं। 800 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 3 ही पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। सोलन जिला में एक गर्भवती महिला सहित 27 नए मामले आए हैं। इसमें 7 सीधे संपर्क वाले शामिल हैं। सात आईएलआई (ILI) लक्षण वाले हैं। आठ इंटर स्टेट ट्रेवलर हैं। चार मामले रैंडम सैंपल से हैं। इसमें बीबीएन से 22, परवाणू से तीन, कंडाघाट व सोलन से एक-एक मामला है।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: पांच आर्मी और नेवी जवान सहित हिमाचल में 19 पॉजिटिव
हमीरपुर जिला में आए ये मामले
हमीरपुर जिला में रविवार को कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक संक्रमित व्यक्ति ठीक भी हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि रविवार को पॉजिटिव पाए सभी लोग पहले ही गृह संगरोध में रखे गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) में शिफ्ट किया जा रहा है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव बैरी का 26 वर्षीय युवक शामिल है। वह 26 जुलाई को विशाखापट्टनम से लौटा था। गांव शारवीं डाकघर उट्टप के 38 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह एक संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आया था। भरेड़ी क्षेत्र के गांव रोपड़ी की 29 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। वह भी 26 जुलाई को विशाखापट्टनम से लौटी थी। नागरिक अस्पताल सुजानपुर (Civil Hospital Sujanpur) में 35 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आने के कारण कांगू क्षेत्र के गांव झरेड़ी के 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को पॉजिटिव पाया गया छठा मामला भोरंज के गांव नगरोटा गाजियां के 30 वर्षीय व्यक्ति का है। वह 21 जुलाई को लेह-लद्दाख से लौटा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि भोरंज के गांव दलालड़ के 39 वर्षीय की फॉलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उसे घर भेजने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Mandi: कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी बिगड़ी Home Guard की तबीयत
कांगड़ा में पांच आर्मी और नेवी जवान सहित 7 पॉजिटिव
कांगड़ा (Kangra) जिला में कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। गांव नदोह पंचरूखी का 47 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह 26 जुलाई को इलाहाबाद से लौटा है। बनूरी पालमपुर का 40 वर्षीय आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह 26 जुलाई को लेह से आया है। ओडर पोस्ट ऑफिस बनूरी पालमपुर का 40 वर्षीय नेवी जवान भी पॉजिटिव आया है। यह विशाखापट्टनम से लौटा है। लदोह तहसील पालमपुर का 29 साल का आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह अरूणाचल प्रदेश से आया है। उक्त कोरोना पॉजिटिव को एमएच पालमपुर (MH Palampur) शिफ्ट किया जा रहा है। पट्टी पालमपुर में ठहरा झारखंड का 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। यह 20 जुलाई को झारखंड से आया है। मलाहू गांव तहसील पालमपुर का 42 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना की चपेट में आया है। यह व्यक्ति 26 जुलाई को चंडीगढ़ से लौटा है। उक्त दोनों मरीजों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ भेजा जा रहा है। गांव गुदली खन्नी नूरपुर का 34 वर्षीय आर्मी जवान भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 30 जुलाई को भोपाल से आया है। जवान को एमएच पठानकोट (MH Pathankot) शिफ्ट किया जा रहा है। सात नए मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page