-
Advertisement
हिमाचल में आज #Corona के 81 मामले और 310 हुए ठीक-एक की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 81 मामले सामने आए हैं। इसमें शिमला व कांगड़ा (Kangra) में 20-20, लाहुल स्पीति में 18, सोलन में 7, सिरमौर में 6, चंबा में 4, मंडी (Mandi) में तीन, हमीरपुर में दो व कुल्लू में एक मामला आया है। वहीं, आज 310 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें मंडी में 71, कुल्लू में 49, हमीरपुर व सोलन में 41-41, ऊना में 22, शिमला में 19, कांगड़ा में 16, बिलासपुर व चंबा (Chamba) में 13-13,सिरमौर में 12, लाहुल स्पीति में 11 व किन्नौर में दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज एक ही कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला में 65 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। व्यक्ति पालमपुर का रहने वाला था। व्यक्ति लीवर आदि बीमारियों से ग्रस्त था। मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती था। हिमाचल में कुल आंकड़ा 17659 और एक्टिव केस (Active Case) 2406 हैं। अब तक 14988 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना का आंकड़ा 248 है।
यह भी पढ़ें: #Johnson&Johnson ने रोका कोरोना वैक्सीन का Trial, वजह जानने के लिए करें क्लिक
हिमाचल में आज 1826 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें अब तक 741 नेगेटिव रहे हैं। 1051 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 34 मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में अब तक 3 लाख 28 हजार 532 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। साथ ही तीन लाख 09 हजार 841 नेगेटिव रहे हैं। अब तक 17659 ही पॉजिटिव रहे हैं। हिमाचल में कोरोना का रिकवरी रेट (Recovery Rate) 85 फीसदी के करीब पहुंच गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

