-
Advertisement
#Corona Update: हिमाचल में आज नए मामलों से तीन गुणा हुए ठीक- पांच की गई जान
Last Updated on September 27, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के नए मामलों से तीन गुणा अधिक लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक 89 मामले सामने आए हैं। वहीं, 269 ने कोरोना का मात दी है। हालांकि, आज पांच कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। प्रदेश में मंडी में 23, सिरमौर में 18, कांगड़ा में 16, शिमला में 12, चंबा में आठ व हमीरपुर और कुल्लू (Kullu) में पांच-पांच तथा किन्नौर में दो मामले सामने आए हैं। मंडी में सबसे अधिक 83, शिमला (Shimla) में 66, सिरमौर में 71, ऊना में 17, बिलासपुर में 14, किन्नौर में 10 व हमीरपुर और लाहुल स्पीति में चार-चार ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना का कुल आंकड़ा 14085 पहुंच गया है। अभी 3916 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 9983 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। मृत्यु का आंकड़ा 164 है। हिमाचल में आज मंडी में तीन, चंबा व सोलन में एक-एक की जान गई है। हिमाचल में आज अब तक 1474 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इनमें 398 नेगेटिव रहे हैं। अभी 1042 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 34 ही पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव केस पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 143 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: Himanshi Khurana निकली #Corona_ Positive, किसानों के साथ प्रदर्शन में लिया था हिस्सा
यह भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती #Corona_Positive, उत्तराखंड में खुद को किया Quarantine
चंबा जिला के सुराड़ा मोहल्ला चंबा (Chamba) शहर के 70 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज टांडा में जान गई है। व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत व बुखार था। चंबा में 22 सितंबर को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला रेफर किया गया था। 24 सितंबर को तबीयत खराब होने के चलते व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) रेफर कर दिया गया। आज सुबह व्यक्ति की जान चली गई।