-
Advertisement
तिरंगे के रंग में रंग रहा पूरा प्रदेश भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा
Last Updated on August 9, 2022 by Deepak
देश इस वर्ष आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। इसके तहत केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है और तिरंगा यात्रा के साथ ही विभिन्न प्रकार के आयोजन कर रही है ….जिससे देश और प्रदेश तिरंगे के रंग में रंग रहा है..इसी कड़ी में आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। उपमंडल मुख्यालय बंगाणा से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की सीमा से सटे घंडावल गांव तक निकाली गई। स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इस तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को इस यात्रा के आयोजन के लिए बधाई दी।